Farrukhabad Kannauj News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर गोसरपुर मोड़ के निकट सोमवार देर रात वाहन की टक्कर से करीब 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। बताया गया मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और क्षेत्र में मांगकर खाना खाता था। आशंका है कि देर रात वह हाईवे किनारे घूम रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष, कद लगभग पांच फुट चार इंच, रंग सांवला तथा सिर और दाढ़ी के बाल सफेद हैं। उसने नीले-पीले रंग का लोअर, सफेद बनियान पहन रखी थी। उसके मुंह पर सफेद कपड़े की पट्टी बंधी हुई थी। उपनिरीक्षक अशोक कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.