फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 13 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर पांचालघाट के पास सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। वह बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें पैसेंजर ट्रेन पकड़कर कानपुर में मधुमेह (डायबिटीज) का इलाज कराने जाना था। हादसे के बाद वह करीब आधे घंटे तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां मृत घोषित कर दिया गया। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव कोलासोता हरपालपुर निवासी 65 वर्षीय जयपाल भारतीय सेना के पूर्व सैनिक थे। उनकी पत्नी मुन्नी का वर्ष 2005 में निधन हो चुका है। वर्तमान में वह अपने पुत्र गजेंद्र के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार जयपाल लंबे समय से डायबिटीज से पीड़ित थे और उनका उपचार कानपुर में चल रहा था। स...