फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर। इटावा-बरेली हाईवे पर कैश वेन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। युवक शमसाबाद के एक गांव का रहने वाला है जो कि शाहजहांपुर से आ रहा था तभी फर्रुखाबाद की ओर से आ रही खाली कैश वेन चाचूपुर के निकट असंतुलित होकर टकरा गयी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नन्हे को इलाज के लिए सीएचसी राजेपुर भेजा गया। पुलिस के मुताबिक कैश वेन चालक शाहजहांपुर जनपद का रहने वाला है। वेन चालक को पुलिस थाने बुला ले गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...