फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: हाईवे पर पिकअप और ट्रक की टक्कर में मां-बेटी की मौत फर्रुखाबाद, संवाददाता। इटावा-बरेली हाईवे पर शनिवार की शाम पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में मां-बेटी की मौत हो गयी जबकि पति समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखचे उड़ गए। घटना को देखते हुए आस पास के लोग दौड़े। पुलिस ने पहुंचकर जानकारी की। कादरीगेट थाने के अमेठी कोहना गांव निवासी विमलेश उर्फ पिंकू कठेरिया अपनी 25 वर्षीय पत्नी पूजा और दो साल की बेटी वंशिका के साथ शुक्रवार को शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र के ववदपुर गांव में अपनी ससुराल में दावत खाने के लिए गए हुए थे। शनिवार को दावत खाने के बाद विमलेश अपनी पत्नी व बेटी के साथ घर वापस आ रहे थे। हुल्लापुर चौराहे के पास से यह तीनो पिकअप में पीछे बैठ गए। जब हाईवे पर रा...