फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 9 -- Farrukhabad Kannauj News: संकिसा, संवाददाता। नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर के वार्ड शहीद नगर मेरापुर में बने व्यास द्वार का लोकार्पण वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने किया। गीता गायत्री हवन भी किया गया जिसमें भक्तों ने आहूतियां डालीं। भक्तों ने स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती को पूरे नगर में रथ पर बैठाकर भ्रमण कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त जयघोष करते हुए चले। कृष्णाधार मिश्रा, रजनीश मिश्रा, राहुल मिश्रा, कृष्णा दुबे, बबलू मिश्रा, राघव दीक्षित, सुवीन मिश्रा आदि की मौजूदगी रही। एक नजर :हवन में भक्तों ने डाली आहूतियांफोटो 17परिचय- फीता काटकर किया जा रहा शुभारंभ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...