फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जेएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बुधवार की शाम डांडिया महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। संगीत, संस्कृति और उत्साह के रंगों से सजे इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अजय हुड्डा की लाइव प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। उनकी प्रस्तुति ने महोत्सव में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक परंपराओं के साथ विद्यार्थियों को मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिला। प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अजय हुड्डा का संस्थान के चेयरमैन डॉ. शैलेंद्र यादव एवं चेयरपर्सन डॉ. सुनीता यादव ने स्वागत किया। डांडिया महोत्सव के माध्यम से परिसर में भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामूहिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सूरजमल विश्वविद्यालय में धूमधाम स...