फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 9 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद, संवाददाता।हमला और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। जाजपुर गोवा गांव निवासी जगन्नाथ ने गांव के ही तुलसीराम, कबीरदास, अभिमान सिंह, अभय सिंह, लालाराम, शिवा कुमार, रामदत्त, प्रद्युम्न कुमार, आनंद सिंह, बीके, चंचल, जसवीर सिंह, हीरालाल, आकाश, बृजमोहन यादव, सुग्रीव, संदीप कुमार, अजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराये गये मुकदमे में जमीन को लेकर विवाद बताया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें जो आरोप लगे हैं उसमें जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...