फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 6 -- Farrukhabad Kannauj News: कमालगंज, संवाददाता।खुदागंज स्टेशन के निकट एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उसका छह माह का मासूम घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भिजवाया गया। खुदागंज स्टेशन के समीप नगरिया के सचिन अपनी पत्नी लक्ष्मी और बच्चे के साथ बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे सचिन और उसकी पत्नी घायल हो गयी। सीएचसी में दोनों का इलाज किया गया। इसके बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इस हादसे में तीन माह का मासूम पूरी तरह से सुरक्षित रहा उसके कोई चोट नहीं आयी। बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कमालगंज। ढपलपुर स्थित परिषदीय विद्यालय में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों की लंबाई...