फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 24 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ चौराहे से म्युनिसिपल इंटर कालेज को आने वाले मार्ग को लोगों ने अपनी गाड़ियां खड़ी कर पार्किंग बना दिया है। यहां पर एक नहीं बल्कि एक दर्जन से अधिक गाड़ियां लाइन से खड़ी होती हैं। आधा रोड तो यह गाड़ियां ही घेर लेती है और आधे रोड को आम जनता के निकलने के लिए छोड़ा गया है। यदि इस मार्ग पर एक चौपहिया वाहन और आ जाए तो उसका रोड पार करना मुश्किल हो जाता है। नतीजा यह होता है कि एक वाहन के फंसने के कारण यहां एक के बाद एक कई वाहन फंस जाते है और जाम जैसी स्थिति हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...