फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 12 -- Farrukhabad Kannauj News: कमालगंज। खूंटादेव और देवरान गढ़िया को जोड़ने वाली सड़क का काम शुरू हो गया है। इससे आस पास क्षेत्र की हजारों की आवादी को लाभ मिलेगा। यह रास्ता काफी दिनों से बेहद खराब है। बारिश में तो इधर से निकलना भी मुश्किल हो जाता था। सड़के सही न होने से लोग काफी परेशान थे और इसकी लगातार आवाज भी उठायी जा रही थी। अब सड़क का काम शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...