फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। फर्रुखाबाद के स्थापना दिवस पर मंगलवार को शैक्षणिक संस्थानों में विविध गतिविधियां करायी गयीं। छात्र छात्राओं को जनपद के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराया गया और उनकी प्रतिभा को निखारने को ज्ञानवर्धक प्रतियोगितायें आयोजित की गयीं। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्राथमिक विद्यालय आसमपुर, कुबेरपुर कुड़रा, यूपीएस चाचूपुर जटपुरा, यूपीएस कुर्रा में बच्चों के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। चित्रकला प्रतियोगिता में जहां बच्चों ने अपने जनपद की एतिहासिक संस्कृति का सुंदर रंग उकेरा तो वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता में जनपद के विकास, इतिहास और वर्तमान चुनौतियों पर विचार रखे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों ने जनपद के इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों का जवाब ...