फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर ई-रिक्शा और टेंपो के बेतरतीब खड़े होने से जाम की स्थिति बन रही है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के साथ राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के सड़क पर खड़े रहने से रास्ता संकरा हो जाता है और कुछ देर के लिए यातायात थम जाता है। स्टेशन के बाहर यात्रियों को बैठाने और उतारने के लिए ई-रिक्शा व टेंपो चालक सड़क किनारे खड़े रहते हैं। कई चालक सवारी के इंतजार में काफी देर तक वाहन खड़ा किए रहते हैं। इससे पीछे आने वाले वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। व्यस्त समय में वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन के बाहर पहले से ही जगह सीमित है। ऐसे में ई-रिक्शा और टेंप...