फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 31 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।स्टेशन इंचार्ज से शिकायत के बाद भी यात्री को बस परिचालक ने रास्ते में ही उतार दिया। एक अनुबंधित बस पर यात्री सिवारा तक जाने के लिए सवार हुआ। परिचालक ने यात्री से कहा कि बस कायमगंज तक जाएगी इस पर यात्री ने स्टेशन इंचार्ज से शिकायत की। स्टेशन इंचार्ज ने परिचालक को हिदायत देते हुए कहा कि बस को सिवारा तक लेकर जाए। लेकिन पिरचालक ने बस जाकर कायमगंज रोक दी और यात्रियों को उतार दिया। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा में लगी निजी बस संचालकों की मनमानी से यात्री परेशान हैं। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना जिले में दम तोड़ती नजर आ रही है। सरकार ने इस योजना के तहत जिन ग्रामीण रूटों पर बसें नहीं चलतीं, वहां निजी बसों को अनुबंधित कर बसें चलाने का फ...