फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 21 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज में प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के मार्ग दर्शन में सात दिवसीय बेसिक व एडवांस स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन शिविर चल रहा है। छठवें दिन प्रतिभागियों ने खोज चिह्नों का अनुसरण करते हुए पंडाबाग तक स्वच्छता अभियान चलाया। टेंट निर्माण व पायनियरिंग प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया। शाम को ग्रैंड कैंप फायर हुआ। प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा, एलओसी डॉ. सुनील सिंह, मनोज रावत, लक्ष्मी साहू, भावना सिंह रहे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...