फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 11 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर, संवाददाता। सोता नाला में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गयी । वह मवेशी चराने के लिए घर से गये थे। पानी में शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की टीम ने जांच की। खुशाली नगला निवासी 60 वर्षीय बेचेलाल शुक्रवार की सुबह मवेशी चराने के लिए घर से गये थे। दोपहर में जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजन कटरी के सोता नाले में पहुंचे जहां उनका शव पानी में उतराता मिला। इस पर पुलिस को जानकारी दी गयी। थानाध्यक्ष दर्शन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बेचेलाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत परिवार को चार लाख की सहायता राशि दी जाएगी।सोता नाले में डूबने से वृद्ध की मौतमवेशी चराने के लिए घर से गए थे पानी में उत...