फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 2 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद । जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में जनपद में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल इत्यादि के संचालन में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी मानकों को पूर्ण कराए जाने के लिए एक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल इत्यादि के संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी संचालक अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र संबंधी मानकों की पूर्ति शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन करें, जिससे भविष्य में जनपद में किसी भी प्रकार की आपातकालीन घटनाओं पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके, इसके...