Farrukhabad Kannauj News: सुअर और सियार कच्ची मक्का चट कर रहे
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 31 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।शहर से सटे कई गांवों में इस समय सुअर और सियार का आतंक है। इसके अलावा नीलगाय भी मक्का की फसल का नुकसान कर रही है। रात दिन रखवाली के बाद भी जानवर मक्का की फसल खा जाते है। इससे परेशान होकर किसान खेत में कच्चा भुट्टा बेचने को मजबूर हैं। शहर के नजदीकी गांव नगला ताड़, नेकपुर, सरैया, न्यामतपुर, टिकुरियन नगला, जसमई, नूरपुर, रेहा खतवापुर आदि गांव के किसान इस समय रात दिन खेतों में रहने को मजबूर हो रहे हैं। इस समय बारिश वाली मक्का खेतों में तैयार हो रही है। लेकिन सुअर और सियार के साथ नीलगाय मक्का का भुट्टा खा जाते हैं। इससे किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है। रात दिन की मेहनत और लागत लगाकर तैयार हो रही मक्का की फसल को जानवरों से बर्बाद होता देख किसान अब मक्का का कच्चा भुट्टा औने पौने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.