फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 6 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज, संवाददाता। सियार के हमले से नौ लोग घायल हो गये। गुस्साये ग्रामीणों ने लाठी डंडे से सियार को मार डाला। ग्रामीण सियार को लेकर परेशान हुये। काफी देर तक हल्ला मचा रहा। मेरापुर थाने के बेहटा मुरलीधर गांव में बुधवार की रात ग्रामीण अपने दरवाजे पर सोये थे तभी जंगली सियार ने हमला कर दिया। इस पर शोर शराबा हुआ तो गांव के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके सियार को मार डाला। सियार के हमले से नौ लोग घायल हुये जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉ.गौरव ने घायलों का इलाज किया। घायलों में मीना देवी, गोपाल, अरविंद, चिरौंजीलाल, महारानी, नाथूराम, सागर, संदेश, साजन हैं।ग्रामीणों का कहना है कि जब वह लोग दरवाजे पर सो रहे थे तभी हमला किया गया। घायलों को कायमगंज के अस्पताल ...