फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: कमालगंज, संवाददाता।पीएसी सिपाही के बंद घर में हुयी चोरी में पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए उठा लिया है। इससे पुलिस को अहम सुराग मिले है। शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी सुधीर कुमार, कानपुर पीएसी में तैनात हैं। सुधीर की पत्नी बच्चों के साथ घर पर रहती है। उसने चोरी को लेकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि शुक्रवार को रक्षाबंधन पर वह अपने घर गयी थी। रविवार को वापस घर आयी। अंदर जाकर देखा तो कमरे में ताले टूटे पड़े थे। सोने के जेवरात के अलावा नगदी गायब मिली। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले को लेकर सक्रिय हो गयी है। पुलिस ने कई लोगों को निगरानी में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को चोरी के बारे में काफी अहम सुराग मिले है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...