फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता लायंस क्लब एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में सावन झूला एवं हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जज नीरज कुमार, एडीजे संजय कुमार, सांसद मुकेश राजपूत,पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विधायक डॉ. सुरभि, विधायक सुशील शाक्य, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, कार्यक्रम अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल, डा. मिथलेश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल व स्नेहा कटारिया, सभासद जितेंद्र राठौर ने दीप प्रज्वलित िकया । स्वागत गीत राधे झूलन पधारो, घिर आए बदरा रे से सांस्कृतिक कार्यक्रम ...