Farrukhabad Kannauj News: सार्वजनिक गली में बोरिंग कराने पर विवाद
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 17 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। नगला सेठ गांव में सार्वजनिक गली में समर की बोरिंग कराने को लेकर विवाद हो गया। इसको लेकर थाने में तहरीर दी गयी है। नगला सेठ के राजीव कठेरिया ने पुलिस को बताया कि गली में बोरिंग कराने को लेकर जब विरोध किया गया तो गाली गलौज के साथ ही उन्हे धमकी दी गई। उसका कहना था कि एक तो गली काफी पतली है ऊपर से बोरिंग होने से आवागमन में दिक्कत होगी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और बोरिंग का कार्य रुकवा दिया। जैसे ही पुलिस गयी वैसे ही दोबारा से काम शुरू करा दिया गया। इस मामले में एडीओ पंचायत से शिकायत की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.