Farrukhabad Kannauj News: सात साल से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जीआरपी थाना पुलिस ने 7 साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर विक्रम गिहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना कोतवाली कन्नौज के मकरंद नगर कुतलुपुर का रहने वाला है और जीआरपी फर्रुखाबाद का हिस्ट्रीशीटर नंबर 33 ए है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 के आउटर से उसे पकड़ा। कब्जे से चोरी का एक आईफोन बरामद हुआ। आरोपी पर जीआरपी समेत विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी और पॉक्सो एक्ट के 10 मुकदमे दर्ज हैं। टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा, एसआई कीरत कुमार, आरपीएफ के अर्जुन सिंह समेत पुलिस कर्मी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- 19 साल पुराने मुकदमे में फरार अधेड़ को जीआरपी ने पकड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.