फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज । घर से शौच के लिए निकला 11 वर्षीय बालक लापता हो गया। परिजनों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने तलाश कर बालक को सकुशल बरामद कर लिया। नगर के मेंहदीबाग मोहल्ला निवासी सलवीर सिंह का 11 वर्षीय पुत्र आदित्य सोमवार सुबह करीब छह बजे घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गया था। शौच के बाद वह घर नहीं लौटा। काफी देर तक बालक के वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सलवीर ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बालक की तलाश शुरू कर दी। एसपी और सीओ अजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल और उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार ने पुलिस बल के साथ प्...