फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। कृषि मंडी से ट्रैक्टर पर सवार होकर घर लौट रहे लोगों को रास्ते में रोककर हमलावरों ने जमकर मारपीट की। आरोप है कि ट्रैक्टर से पिकअप को साइड देने में देरी होने पर विवाद हुआ।शिवरई बरियार गांव के पास हमलावरों ने ट्रैक्टर सवारों पर डंडों और सरिया से हमला कर दिया। मारपीट में ग्रामीण और उनका साझेदार घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अल्लाहपुर गांव निवासी शेर सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा 28 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे वह अपने छोटे भाई अनमोल और साझेदार के साथ कायमगंज कृषि मंडी से ट्रैक्टर पर सवार होकर घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर रोहित चला रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क पर गड्ढे होने के कारण एक पिकअप चालक ने साइड मांगी...