फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। बरसात के मौसम में सांप काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी बीच कानपुर देहात क्षेत्र के एक छह वर्षीय मासूम की सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए पहले कन्नौज जिला अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में रेफर किए जाने के बाद लोहिया जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। कानपुर के थाना अरौल क्षेत्र के गांव चिंतामऊ निवासी राजू का छह वर्षीय पुत्र नैतिक दोपहर करीब तीन बजे घर पर था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और पिता राजू बेटे को लेकर कन्नौज जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ...