फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 14 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। जमीन पर लेटे 14 वर्षीय छात्र को सांप ने डस लिया। परिजन उसे निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां उसका इलाज कराया गया। बुधवार को हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदायूं जनपद के चितरी हजरतपुर गांव निवासी रमेश का 14 वर्षीय बेटा रजत मंगलवार को जमीन पर लेटा था। इसी दौरान उसका पैर पड़ने पर सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए और इलाज कराया। बुधवार को उसकी हालत फिर बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से मां सोनी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रजत कक्षा पांच का छात्र था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...