फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। अमृतपुर थाना क्षेत्र के नगला धनी निवासी रविंदर को शनिवार रात सांप ने डस लिया। परिजन उसे सुबह उपचार के लिए लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कुछ समय तक परिजन मरीज को लेकर जाने को तैयार नहीं हुए, जिससे उपचार को लेकर स्थिति गंभीर बनी रही। बाद में परिजन उसे सैफई मेडिकल कॉलेज लेकर गए। परिजनों के अनुसार रविंदर को रात करीब 11 बजे सांप ने डसा था। इसके बाद सुबह करीब 11:14 बजे उसे अस्पताल लाया गया। सांप के डसने के बाद मरीज को करीब 20 इंजेक्शन लगाए गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा संस्थान ले जाने की सलाह दी।डॉ. अभिषेक ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर थी। उसे बेहतर उपचार के ...