फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। नगर की 264 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक सांझी महोत्सव परंपरा के तहत सोमवार देर रात श्री शीतल सांझी मंडल बजरिया की ओर से भव्य झांकी निकाली गई। भगवान शंकर-पार्वती और श्री हनुमान की आकर्षक झांकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। जगह-जगह लोगों ने झांकी का स्वागत किया। देर रात तक क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इससे पहले लंगड़े बाबा मंदिर परिसर में मंडल की बैठक हुई। इसमें महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। विवेक शर्मा को अध्यक्ष, प्रबल शर्मा, दीपक वर्मा, ऋषभ भारद्वाज व सागर गुप्ता को उपाध्यक्ष, आकाश को महामंत्री और महेश वर्मा उर्फ भोले व अंकुर भारद्वाज को कोषाध्यक्ष बनाया गया। विष्णु वर्मा, करन शाक्य, आयुष प्रजापति व आयुष...