फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज, संवाददाता।पुराना गनीपुर मोहल्ले में सोमवार की रात एक सर्राफ के घर घुसकर युवक डेढ़ लाख की नगदी लेकर भाग गया। सर्राफ ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह धक्का देकर निकल गया। युवक घर में लगे कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। फारेंसिक टीम ने पहुंचकर निशान लिये। घटना को लेकर आस पास के लोग भी काफी परेशान हैं। पुराना गनीपुर निवासी सर्राफ कारोबारी छोटेलाल ने थाना पुलिस को जानकारी दी कि सोमवार की रात करीब 12 बजे उनके घर में एक अज्ञात व्यक्ति घुस आया और घर के कमरे में रखे श्रंगारदान की रेक से डेढ़ लाख की नगदी निकालाकर भागने लगा। शोर होने पर पास के कमरे में मै लेटा हुआ था, जाग गया। अज्ञात व्यक्ति को रोकने का प्रयास भी किया । वह धक्का देकर रुपये लेकर भाग गया जिसकी वीडियो रि...