फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। तराई क्षेत्र में बाढ़ का कहर लगातार बरप रहा है। कटान की सूचना मिलने पर रविवार को राजस्व विभाग की टीम गांव में पहुंची। पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी जाएगी। गांव में एक दर्जन से अधिक मकानों को कटान से खतरा पैदा हो गया है। पहले भी कई मकान और झोपड़ियां गंगा में समा चुकी हैं। गांव के ही शकील का पक्का मकान भी गंगा के किनारे है जो कि कटने की कगार पर है। तीन अन्य झोपड़ियां गंगा से करीब दस मीटर की दूरी पर हैं। इससे इन झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की भी चिंता बढ़ी है। यह भी पढ़ें- गंगा खतरे के निशान के करीब, रामगंगा भी बढ़ा रही दहशत यहां पर मुनारा बेगम का पक्का मकान पहले ही बह चुका है। काफिल और चांदबाबू की झोपड़ियां भी कटान की भेंट चढ़ गयीं। राजस्व टीम को ग्रामीणों ने पूरी जान...