फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 9 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र की पंचायत में किसानों और आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मोहल्ला जवाहरगंज स्थित संगठन के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में किसान नेताओं ने कहा कि त्योहारी सीजन और सहालग के चलते चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आरोप लगाया गया कि जमाखोरी के कारण बाजार में कृत्रिम कमी पैदा की जा रही है। पचरौली महादेवपुर गांव में भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, गंगा कटान से गांव की सुरक्षा के लिए बचाव कार्य कराने तथा सिंगोही-पचरोली-सूनपुरा मार्ग की टूटी पुलिया और सड़क किनारे फुटपाथ निर्माण की मांग उठाई गई। नगर में फुटपाथों पर अतिक्रमण हटवाकर जाम की समस्या से निजात दिलाने की भी मांग की गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: जिला परिषद की बैठक : बिजली की बदले...