फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के नगला स्वामी गांव निवासी 38 वर्षीय राजवीर बाथम की घरेलू सबमर्सिबल से नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि राजवीर सबमर्सिबल से नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक सबमर्सिबल में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में उन्हें बेवर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें देखने से मना कर दिया। बेवर से वापस लौटते समय रास्ते में ही राजवीर की मौत हो गई। भाई श्यामवीर ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजवीर पांच भाइयों में सबसे छोटे थे और खेती व मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे...