फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। शमसाबाद थाना क्षेत्र के अलेपुर पीतधौलेश्वर निवासी परम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अक्टूबर की शाम उनका पुत्र विकास उर्फ अंकुर, शादाब खान की बाइक पर पीछे बैठकर जा रहा था। कुद्दीपुर चौराहे पर शादाब ने बाइक रोक दी और लघुशंका करने लगा। तभी तेज गति से आ रही दूसरी बाइक ने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विकास उर्फ अंकुर और दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बाजार से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...