फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 22 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। बेला सरायगजा गांव के विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य नीलेंद्र कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया । बच्चों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने शपथ लेते हुए यातायात संकेतों का पालन करने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: विद्यालय में सड़क सुरक्षा व साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान आन...