Farrukhabad Kannauj News: सड़क पर वाहनों का कब्जा, दोपहर में लग रहा जाम
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 7 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर के कादरीगेट से मसेनी मार्ग पर एक निजी अस्पताल के बाहर सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। दोपहर के समय अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ बढ़ने पर कार, बाइक और अन्य वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जाम के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल के बाहर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण वाहन सड़क पर ही खड़े किए जाते हैं। कई बार एंबुलेंस और अन्य बड़े वाहनों को निकलने में भी मुश्किल होती है। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्कूली वाहन और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.