फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 14 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। सड़क की ईट उखाड़ कर घर में रख ली गई इसको लेकर नगर पंचायत की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। कस्बा नवाबगंज के वार्ड नंबर 10 मोहल्ला सिरमौरा वांगर में नगर पंचायत द्वारा इंटर लॉकिंग सड़क बनाई गई थी। जिसे मोहल्ले के ही निवासी एक युवक ने उखाड़कर उसकी ईंटें अपने घर में रख लीं, इसकी शिकायत नगर पंचायत पहले भी की जा चुकी है, लेकिन युवक ने फिर भी ईंटें उखाड़ना बंद नहीं किया। इसी संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की माँग की है। इस संबंध में चेयरमैन अनिल राजपूत ने बताया कि युवक ने बिना नगर पंचायत को सूचना दिए सड़क को उखाड़ दिया है। उसके खिलाफ थाना पुलिस को सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...