फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। भोलेपुर पावर हाउस से नलकूप कॉलोनी होते हुए हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर पावर हाउस के पास सड़क किनारे पड़े सीमेंट और लोहे के खंभे से हादसे हो रहे। सड़क के दोनों तरफ खंभे पड़े होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद इन खंभों को हटाने की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। भोलेपुर से नलकूप कॉलोनी होते हुए हाईवे की ओर जाने वाला यह मार्ग लोगों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। इस रास्ते से प्रतिदिन दोपहिया, चारपहिया वाहन और अन्य लोग गुजरते हैं। पावर हाउस के पास सड़क के दोनों ओर सीमेंट और लोहे के पोल पड़े हुए हैं। ये पोल सड़क से सटे होने के कारण वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। खासकर रात के समय या ...