Farrukhabad Kannauj News: संस्कृत प्रतिभा खोज में छात्र छात्राओं ने दिखाया हुनर
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 9 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। संस्कृत प्रतिभा खोज जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में सेंट लारेंस पब्लिक स्कूल से प्रारब्ध द्विवेदी प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज श्यामनगर से वैष्णवी द्वितीय स्थान पर रही। विजेता छात्र -छात्राओं को मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के लिए 109 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें 85 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामकृष्ण वाजपेयी, डॉ. दिव्या शुक्ला, अखिलेश चंद्र पांडेय, राजीव कुमार अग्निहोत्री, रोली मिश्रा, सतेंद्र त्रिपाठी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.