फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। आर्य समाज कमालगंज और स्त्री आर्य समाज की ओर से वेद विचार महोत्सव का समापन रानूखेड़ा में सामूहिक यज्ञ के साथ हुआ। आचार्य संदीप ने यज्ञ कराया। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ समाज के निर्माण का आधार संस्कारित शिक्षा है। उन्होंने ग्रामीणों को वेद और यज्ञ से जुड़ने का संकल्प कराया। उर्मिला आर्य ने नारी शक्ति को जागरूक किया। साहिल कुमार, रामप्रकाश आर्य ने यज्ञ की महत्ता बतायी। संतोष आर्य, वीरेंद्र, नेहा, उन्नति, उर्मिला, काजल, प्रिया, अंतरा, गौरी आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...