फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने अपर उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार सिंह को उपजिलाधिकारी सदर का दायित्व दिया है। एसडीएम सदर गजराज सिंह का गैर जनपद तबादला हो गया है। जबकि अभिषेक वर्मा को एसडीएम कायमगंज की जिम्मेदारी दी गयी है। एसडीएम सदर पहले की तरह उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर के पदीय दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही डीएम ने कायमगंज के एसडीएम अतुल कुमार सिंह को अपर उपजिलाधिकारी सदर के रिक्त पद पर तैनात किया है। उधर जनपद के लिए चार डिप्टी कलेक्टर स्थानांतरित किए गए हैं। इसमें अभी किसी नए डिप्टी कलेक्टर ने ज्वाइन नहीं किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...