फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। भाजपा के जिला कार्यालय पर एमएलसी चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारियों, बूथ संयोजकों की बैठक हुयी। इसमें संगठन प्रभारी नरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए पूरी मजबूती के साथ मैदान में है। प्रत्येक पन्ना प्रमुख बीस मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क और संवाद कर्रंगे। यह चुनाव विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। इस दौरान जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा, विधायक सुनील दत्त द्विवेदी, अमर सिंह खटिक, संदीप शाक्य, अरुण दुबे, अमरदीप दीक्षित, शिवांग रस्तोगी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...