Farrukhabad Kannauj News: शैलपुत्री के जयकारों से गूंजे मंदिर, घर-घर विराजीं मां भगवती
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को पूरा शहर भक्तिभाव में डूब गया। देवी मंदिरों में मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं। जयकारों से मंदिरों में माहौल भक्तिमय हो गया। इस बीच कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय उपवास भी शुरू हो गया। भोर से देर रात तक मंदिरों में में रौनक देखते ही बन रही थी। मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा रहे थे। नवरात्र पर पूरे शहर में धार्मिक उल्लास का वातावरण है। अपराकाशी में मां भगवती की पूजा अर्चन करने को भक्तों ने सबसे पहले घरों में अनुष्ठान किए और विधिवत कलश स्थापना की। इसके बाद मंदिरों की ओर रुख किया। शहर के अंतिम छोर स्थित गुरुगांव देवी मंदिर में अपार भीड़ जुटी। सुबह पांच बजे से ही मंदिर में मां भगवती के दर्शन करने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.