फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 9 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता।दिल्ली रोड पर स्थित शुकरुल्लाहपुर ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य खराब मौसम के बीच गुरुवार को शुरू कर दिया गया। पहले दिन रेलवे ने मजदूरों से गर्डर की सफाई का काम कराया है। पुल पर जबरन निकलने को लेकर पुलिस की बाइक सवारों से नोकझोंक भी हो गई। पुलिस ने सख्ती दिखााते हुये बाइक सवारों को डायवर्ट किए गए रास्ते से ही जाने की हिदायत दी। पूरे दिन पुलिस हजियांपुर तिराहा पर और पुल के दूसरी तरफ निगरानी रखे रही। दो साल पहले करोड़ों की लागत से बने दिल्ली रोड के शुकरुल्लाहपुर का ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के कई गर्डर डैमेज हो गये और उनके ज्वाइंट खुल गये थे। इस वजह से आवागमन को खतरा पैदा हो गया था। इसी को देखते हुए रेलवे ने ओवरब्रिज से आवागमन काम पूरा होने तक प्रतिबंधित कर दिया थ...