Farrukhabad Kannauj News: शुकरुल्लाहपुर ओवरब्रिज का गर्डर डैमेज, आवागमन रोका
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 8 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। दिल्ली रोड पर बने शुकरुल्लाहपुर ओवरब्रिज के मेन गर्डर डैमेज हो गए हैं। इसके चलते रेलवे ने एहतियात के तौर पर ओवरब्रिज से आवागमन बंद करवा दिया है और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। 12 जुलाई तक मरम्मत कार्य के चलते रूट डायवर्जन रहेगा। नवाबगंज होकर दिल्ली समेत विभिन्न शहरों के लिए वाहन गुजरेंगे। शुकरुल्लाहपुर ओवरब्रिज का निर्माण वर्ष 2022 में पूरा हो गया था। इस ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर पहले भी सवाल उठाए गए थे। ओवरब्रिज काफी घुमावदार होने की वजह से काफी खतरनाक साबित हो रहा था। पिछले समय में ओवरब्रिज से ही कई वाहन नीचे गिर गए थे। दिल्ली जैसे प्रमुख मार्ग पर बने इस ओवरब्रिज से सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। बुधवार से इस ओवरब्रिज से आवागमन बंद कर दिया गया है। जेसीबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.