फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद । सावन के दूसरे सोमवार पर फर्रुखाबाद पूरी तरह शिवमय नजर आया। पांचालघाट से गंगाजल भरकर निकले डाक कांवड़ियों के जत्थों से शहर से लेकर हाईवे तक केसरिया रंग में रंगा रहा। तेज गर्मी और उमस के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। कांवड़ियों ने हाथों में गंगाजल लेकर तेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। रास्ते भर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। सोमवार को तड़के से ही पांचालघाट पर कांवड़ियों की भीड़ पहुंचने लगी। गंगा में स्नान करने के बाद शिवभक्तों ने गंगाजल भरा और अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। डाक कांवड़ में शामिल युवा कांवड़ियों बिना विश्राम किए तेज गति से आगे बढ़ते नजर आए। कई जत्थों में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर शिवभक्त नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। यह भी ...