फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 14 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद । रोशनाबाद गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक वीरेंद्र कुमार को विद्यालय की छुट्टी के समय कथित रूप से गोली मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। सहायक अध्यापक ने बताया कि सोमवार दोपहर विद्यालय की छुट्टी के दौरान गांव के ही एक युवक ने अपनी कमर में लगी पिस्टल पर हाथ रखकर गोली मारने की धमकी दी । घटना के बाद उन्होंने विद्यालय के अन्य शिक्षकों को इसकी जानकारी दी। धमकी की सूचना मिलते ही शिक्षकों में नाराजगी फैल गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में आगे की रणनीति और प्रशासन से सुरक्षा की मांग को लेकर चर्चा की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस संबंध में शिक्षक की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं ह...