फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।बजरंग दल के जिला सह संयोजक गांधी नगर किलमापुर मोहम्मदाबाद निवासी योगेंद्र सिंह पर जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया कि वह अपने वाहन से 25 अक्तूबर को चौक से गुजर रहे थे तभी गाड़ी रोककर कुछ लोग आकर मारपीट करने लगे। जेब से दस हजार रुपये निकाल लिये। अंगूठी छीन ली। क्षुब्ध होकर वह अपने साथियों के साथ धरने पर बैठ गये इसी बीच कोतवाली पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान मुकेश कुमार, आकाश, सुशील चौहान, अनुज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...