फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 24 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। देशी शराब की दुकान पर शराब के क्वार्टर तोड़ने पर संचालक ने एक महिला और उसके पति पर दुकान में घुसकर शराब की छह पेटियां तोड़कर नुकसान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कंपिल थाना के महमूदपुर पट्टी सपाह गांव निवासी ललित यादव उर्फ हरिओम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नगला उम्मेद ग्राम पंचायत नरैनामऊ में नहर पुल के पास एक ग्रामीण की दुकानों में देशी शराब की दुकान है। यह दुकान उसकी मां सुलाली देवी के नाम है। 23 सितंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे दुकान पर शराब की गाड़ी खड़ी थी और सेल्समैन दिनेश कुमार उससे माल उतार रहा था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शराब की दुकान पर पहुंची महिलाओं ने किया हंगामा इसी दौरान एक ग्रामीण और उसकी पत्नी दुकान में पहुंच गए। आरोप ह...