फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता में मेजबान भारतीय पाठशाला इंटर कालेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सीनियर बालक वर्ग में भारतीय पाठशाला के आयुष गुप्ता प्रथम, सीपीवीएन के पार्थ पाठक दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में भारतीय पाठशाला के आदित्य मिश्रा प्रथम, कर्नल ब्रह्मानंद के अरुण दूसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में भी भारतीय पाठशाला का जलवा रहा। कुशाग्र शर्मा ने प्रथम, आदित्य सक्सेना ने दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर, श्यामनगर की वाणी पांडेय ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इसी स्कूल की रिया वर्मा दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा ने किया। अतुल दास ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। निर्ण...