फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।आर्य समाज कमालगंज की ओर से नगला पजाबा गांव में सामूहिक यज्ञ और वैदिक सत्संग आयोजित किया गया जिसमें समाज की सुख समृद्धि के लिए कामनायें की गयी। आचार्य संदीप ने यज्ञ कराया। सत्संग में उन्होंने कहा कि वेद सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। वैदिक विचारों को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है। बच्चों और युवाओं में संस्कारों की बढ़ती दूरी पर चिंता जतायी। इस दौरान आचार्य रामप्रकाश, देवेंद्र प्रकाश, अजीत, धर्मपाल, हीरालाल रामतीर्थ, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...